फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीवानी कचहरी के पास ही स्थापित हो किशोर न्याय बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चरगांवा में निर्माणाधीन किशोर न्याय बोर्ड को दीवानी कचहरी के नजदीक स्थापित करने की मांग उठी है। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष उमापति उपाध्याय और मंत्री अनुज अस्थाना ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस संबंध में मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बोर्ड को दीवानी कचहरी से दूर स्थापित करने पर अधिवक्ताओं, वादकारियों और किशोरों के परिजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंत्री अनुज अस्थाना ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं को दीवानी न्यायालय में भी विभिन्न मुकदमों में उपस्थित होना पड़ता है। ऐसे में दोनों स्थानों के बीच अधिक दूरी होने से एक ही दिन में अलग-अलग न्यायालयों में पैरवी करना मुश्किल होगा। इससे न केवल समय की बर्बादी होगी, बल्कि आवागमन पर अतिरिक्त खर्च भी बढ़ेगा। दूरदराज से आने वाले वादकारियों और किशोरों के परिजनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायिक कार्यों की सुगमता, अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा तथा समय की बचत को देखते हुए किशोर न्याय बोर्ड की स्थापना दीवानी कचहरी के पास ही की जानी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित और न्यायहित में मांग पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें