फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। सत्र 2026-27 की परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकांश विद्यालयों में परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अलहदादपुर की सहायक अध्यापिका सूक्ष्म ओझा ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं कई दिन पहले ही मिल गई हैं। इससे परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो रही है। वहीं, बनकटी माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शहनाज बानो ने बताया कि पहले प्रश्नपत्र परीक्षा से एक-दो दिन पहले मिलते थे, लेकिन इस बार काफी पहले उपलब्ध करा दिए गए हैं। विद्यालय ने उत्तर पुस्तिकाएं भी समय से प्राप्त कर ली हैं। इससे परीक्षा के आयोजन में सहूलियत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें