फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिशा की बैठक में उठा टूटी सड़कों और जाम का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी, टूटी सड़कों की सूची बनाकर मरम्मत के दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए रविवार को एनेक्सी भवन सभागार में जिला विकास एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में सड़कों के समय से पहले क्षतिग्रस्त होने और जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठा। अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की जांच कराकर सूची बनाएं और मरम्मत कराएं।
उन्होंने कहा कि अगर कोई सड़क निर्माण के पांच वर्ष के भीतर ही टूट गई है तो और मरम्मत नहीं होती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट करें।

बैठक में सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि जांच में पकड़ी गई गाड़ियों को थाने के बाहर सर्विस लेन पर खड़ा किया जाता है। इससे आने-जाने में दिक्कत होती है और जाम लगता है। केंद्रीय मंत्री ने इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गावों के बचाव के लिए अभी से तैयारियों को शुरू कराकर बारिश से पहले पूरा कर लें ताकि बाढ़ के समय कोई भी हानि न होने पाए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान बीएसए ने बताया कि अभी तक चिह्नित 258 में से 143 विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाले विद्युत तारों को हटा दिया गया है। 115 जगहों पर कार्य प्रगति पर है।

हर ब्लॉक में तैयार करें दो मिनी ग्रामीण स्टेडियम की कार्ययोजना
खेलो इंडिया की समीक्षा करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने कहा कि हर ब्लाॅक में दो मिनी ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना बनाएं। नमामि गंगे एवं जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने वाटर टेस्टिंग की रिपोर्ट भी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नई बाजार, चौरीचौरा में जलभराव की समस्या से निजात को नाली निर्माण के लिए बनाए गए प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। डीएम दीपक मीणा ने आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन कराया जाएगा। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बैठक में नगर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों पर अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

बैठक में विधायक सरवन निषाद, राजेश त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र पाल सिंह और प्रदीप शुक्ला ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें