फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ जाना है तो 2 घंटे एक्स्ट्रा लेकर चलें, इंटरसिटी एक्सप्रेस रोज 2-3 घंटे लेट, सुपरफास्ट से बनी पैसेंजर

Sat, 20 Jun 2026 12:43 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रेलवे की समय सारिणी के अनुसार गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी (15031/ 15032) का गोरखपुर स्टेशन से छूटने का समय सुबह 5:45 बजे और लखनऊ जंक्शन पहुंचने का समय 11:25 बजे है। यह ट्रेन रोजाना दो से तीन घंटे की देरी से रवाना हो रही है। शुक्रवार को भी यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से सुबह 8:02 बजे रवाना हुई और लखनऊ जंक्शन दोपहर 2:25 बजे पहुंची।
विज्ञापन
लखनऊ-इंटरसिटी( सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से लखनऊ तक जाना है तो इंटरसिटी ट्रेन सबसे बेहतर मानी जाती रही है। खासकर कामकाजी लोग इसी ट्रेन से सफर करते हैं। कामकाज निपटा कर इसी से वापस आ जाते हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से इंटरसिटी दो से तीन घंटे की देरी से रवाना हो रही है। जबसे यह ट्रेन सुपरफास्ट की जगह एक्सप्रेस में बदली गई, इसकी चाल पैसेंजर ट्रेन जैसी हो गई है।

विज्ञापन


रेलवे की समय सारिणी के अनुसार गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी (15031/ 15032) का गोरखपुर स्टेशन से छूटने का समय सुबह 5:45 बजे और लखनऊ जंक्शन पहुंचने का समय 11:25 बजे है। यह ट्रेन रोजाना दो से तीन घंटे की देरी से रवाना हो रही है।

शुक्रवार को भी यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से सुबह 8:02 बजे रवाना हुई और लखनऊ जंक्शन दोपहर 2:25 बजे पहुंची। इसकी शिकायत कुछ यात्रियों ने रेलवे बोर्ड और हेल्पलाइन नंबर पर की है।

महाप्रबंधक ने इसे गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को समय पालन को सुधारने का निर्देश दिया। इसके बाद ट्रेन को समय से चलाने को लेकर परिचालन विभाग में मंथन शुरू हो गया है। रेलवे के जानकारों की मानें तो गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी और गोरखपुर-पाटिलीपुत्र की रेक का समन्वय बनाया गया है। इसके चलते भी देरी हो रही है।

ये अहम कारण
-
वाशिंग पिट पर पहले तीन लाइन थी जो अब दो हो गई
-तीसरी लाइन बनने से दो स्टेबलिंग लाइन (ट्रेन खड़ी करने के लिए) घट गई

-सुपरफास्ट की जगह एक्सप्रेस ट्रेन के बेड़े में शामिल करना
 
विज्ञापन

पांच नया स्टॉपेज बनाया जाना

गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस समय पालन में सुधार के लिए परिचालन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। मेंटेनेंस को लेकर कुछ समस्या आ रही है। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। इसको लेकर समीक्षा की जा रही है: सुमित कुमार, सीपीआरओ-एनईआर

कब, कितनी देर हुई ट्रेन ( घंटे में)
तिथि (जून) गोरखपुर से छूटी लखनऊ पहुंंची

16 1:55             2:04
17 2:39             3:00

18 1:53             2:40
19 2:17             2:45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें