फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुढि़या माता मंदिर के पास छिनैती मामले में बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 फरवरी को हुई थी वारदात, एम्स पुलिस ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन



जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में स्थित बुढि़या माता मंदिर के पास दर्शन कर लौट रही महिला से मंगलसूत्र छिनैती की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया। मामले में दो आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान आयुष चौरसिया निवासी थाना गोला और पवन निषाद निवासी चिलवा थाना गोला के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी बाल अपचारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी, बृहस्पतिवार को पूनम चौरसिया पत्नी राघवेंद्र चौरसिया, निवासी बड़की बभनी थाना कोतवाली, जिला देवरिया अपनी जेठान ममता के साथ बुढ़िया माता मंदिर दर्शन के लिए आई थीं। मंदिर से लौटते समय जंगल में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गए। सूचना मिलने पर एम्स पुलिस ने तत्काल छिनैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को कुसम्ही कोठी से गिरफ्तार किया। बरामदगी में पीड़िता का मंगलसूत्र भी शामिल था। थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें