फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गगहा में पूर्व प्रधान की बुजुर्ग पत्नी की हत्या

Sun, 22 Feb 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा थाना क्षेत्र के असवनपार के पूरे गांव में हुई वारदात, फाॅरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

बड़े बेटे के साथ रहती थीं बुजुर्ग महिला, पुलिस के पहुंचने से पहले घर में ताला बंद कर भागा, प्राथमिकी दर्ज
पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दिए बगैर बड़े बेटे का परिवार कर रहा था अंतिम संस्कार की तैयारी

गगहा (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के असवनपार के पूरे गांव में छप्पर में सो रहीं पूर्व प्रधान की पत्नी सोनमति देवी (80) की हत्या कर दी गई। बड़े बेटे का परिवार शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में था कि छोटी बहू ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बड़े बेटे का परिवार कमरे में ताला बंद कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस छोटी बहू उषा की तहरीर पर हत्या की धारा में सोनमति के बड़े बेटे राममिलन व उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी है।

सोनमति देवी के पति मुटुर यादव गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। उनकी पत्नी सोनमति देवी (80) अपने बड़े बेटे राममिलन के परिवार के साथ रहती थीं। शुक्रवार रात वह छप्पर में चारपाई पर सोई थीं। पास ही उनके बीमार पति मुटुर यादव और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी कुसुम भी सो रही थीं। शनिवार सुबह सोनमति चारपाई के नीचे गिरी मिली और उनके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

गांव के दूसरे मकान में रह रही छोटी बहू उषा को करीब सात बजे सूचना मिली कि उनकी सास चारपाई के पास बेसुध पड़ी हैं। मौके पर पहुंचने पर उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले।
परिजनों का आरोप है कि छाती पर चप्पल के निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद सोनमती के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई थी। इस बीच छोटी बहू ने पुलिस को अनहोनी की सूचना दे दी। इधर, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही बड़ा बेटा परिवार संग मौके से भाग गया। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने जांच की। टीम को मौके पर शव के पास खून से सना एक कपड़ा मिला है।


बड़े बेटे के साथ रहती थीं बुजुर्ग महिला
मुटुर यादव के दो पुत्र राममिलन और लालजी हैं। मुटुर यादव का गांव में दो मकान है। गांव के बीच वाले मकान में लालजी का परिवार रहता है। लालजी मौजूदा समय में विदेश में है। जबकि राममिलन का परिवार गांव से बाहर बने मकान में रहता है। राममिलन भिलाई में रहते हैं। राममिलन के साथ ही सोनमती देवी पति और पुत्री के साथ रहती थीं। राममिलन शुक्रवार को ही घर से भिलाई के लिए निकले हैं। घटना के बाद राममिलन के घर के अन्य सदस्य भागे हुए हैं। राममिलन के पुत्र गोविंद और रामदयाल घटना वाली रात घर पर ही थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। बुजुर्ग महिला की मौत और पुलिस के आने की सूचना के बाद दोनों भाग गए।
विज्ञापन




वर्जनगगहा के पूरे गांव की महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दाह संस्कार की तैयारी कर रहे परिवार वाले भाग गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-दिनेश कुमार पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें