फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कभी प्रेमी, कभी शादी, अब पिता की डांट के बाद बेटा, गोरखपुर में 'टंकी-टावर' पर चढ़ने का चलन, पुलिस परेशान

Tue, 09 Jun 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

युवक के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों के साथ मिलकर युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की डांट से नाराज होकर सोमवार सुबह सहजनवां थाना क्षेत्र के रिठुआखोर गांव का एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक चले मान मनौव्वल के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


रिठुआखोर गांव निवासी राम प्रसाद यादव का बेटा तन्मय यादव इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद विभिन्न भर्तियों की तैयारी कर रहा है। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज तन्मय घर से निकल गया और गांव से कुछ दूरी पर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।

युवक के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों के साथ मिलकर युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए राजी किया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक ने पुलिस और परिजनों की बात मान ली और स्वयं ही टंकी से नीचे उतर आया। उसके सुरक्षित नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत महसूस की। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर वहां जुट गए थे, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है। मान मनौव्वल के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया: योगेंद्र सिंह, सीओ, गीडा

केस-1
28 मार्च : झंगहा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के गांव पहुंची। प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने धमकी दी कि यदि शादी नहीं कराई गई तो वह कूदकर जान दे देगी। पुलिस ने लगभग ढाई घंटे तक समझाने का प्रयास किया। किशोरी प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही।

पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारकर काउंसिलिंग कराई गई और उसकी मां को सौंप दिया गया। इसके साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिय गया।
विज्ञापन

केस-2
15 अप्रैल : बेलीपार थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। इससे नाराज होकर वह गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गई। प्रेम विवाह की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद युवती नीचे उतरी। दोनों परिवारों की सहमति बनने पर उसी शाम मंदिर में प्रेमी से विवाह करा दिया गया।

केस-3
16 अप्रैल : गोरखनाथ मंदिर परिसर में एक युवती टेलीफोन टावर पर चढ़ गई। वह एक दरोगा से शादी कराने की मांग कर रही थी। लगभग चार घंटे तक टावर पर बैठी रही। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब चार घंटे बाद उसे टावर से नीचे उतारा गया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें