फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरात में तोड़फोड़ के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बरात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। गुस्साए लोगों ने बरात में आई आठ गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमहां बुजुर्ग निवासी जोगेंद्र, अच्छेलाल और चंद्रभान के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग के रेहरवा निवासी योगेंद्र पासवान के घर शुक्रवार रात पीपीगंज क्षेत्र के नया गांव निवासी जयराम पासवान के बेटे की बरात आई थी। देर रात डीजे पर डांस के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान खोराबार से आए कुछ लोगों ने गांव के युवकों की पिटाई कर दी, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पलटवार करते हुए बरात में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। गुस्साए लोगों ने बरात में खड़ी करीब आठ गाड़ियों को निशाना बनाते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर तोड़फोड़ की। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें