फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वांचल की नदियो व जलश्रोतों को बचाने के लिए होगा आंदोलन

Mon, 04 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वांचल में बढ़ते जल प्रदूषण, अतिक्रमण व पर्यावरण संकट जैसे गंभीर विषयों को लेकर रविवार को प्रेस क्लब सभागार में ''पानी की बात आपके साथ'' विषय पर सम्मेलन का आयोजित किया गया। इसमें ''जन आयोग'' के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में आमी समेत पूर्वांचल की नदियों, तालाबों, झीलों व जलस्रोतों को बचाने के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि आने वाले समय में नदियों और जलस्रोतों के किनारे जल पंचायतों का आयोजन किया जाएगा, ताकि आमजन को इस अभियान से जोड़ा जा सके।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रो. शरद चंद्र मिश्र ने कहा कि जल प्रदूषण के कारण आर्सेनिक जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है। समय रहते इस पर रोक लगाई जानी चाहिए, अन्यथा आम लोगों के जीवन पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह ने कहा कि नदियों के प्रदूषण से आम आदमी सर्वाधिक प्रभावित है। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के मंत्री अनुज अस्थाना, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी, हरिशरण शास्त्री, विश्व विजय सिंह, विक्रांत साहनी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

सम्मेलन में देवेंद्र निषाद, अर्पित श्रीवास्तव, विकास सिंह, चंद्रिका भारती, भीम विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, निर्मला पासवान, अशोक निषाद, ऊषा श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें