बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी जल्द ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उपचार की सुविधा शुरू होने जा रही है। अभी तक यह सुविधा केवल मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में उपलब्ध है, जहां आयुष्मान लाभार्थियों के लिए विशेष काउंटर संचालित किया जाता है।
यहां पंजीकरण के बाद मरीजों के कैशलेस इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आयुष्मान योजना लागू होने से हृदय, न्यूरो, नेफ्रोलॉजी समेत गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।