फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छापे में बंद मिला अस्पताल चस्पा किया गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों पर बुधवार को प्रशासन का डंडा चला है। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित की अगुवाई में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के मौजूदगी में चौखड़ा स्थित अंतोरा क्लिनिक पर छापा मारा गया। इसमें अस्पताल बंद मिला। इसलिए नोटिस चस्पा किया गया। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे टीम के साथ चौखड़ा स्थित अंतोरा क्लिनिक पर इटवा प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव व अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा पहुंचे, तो क्लिनिक बंद मिला। एसडीएम डॉ.संजीव दीक्षित के निर्देश पर बंद अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह के भीतर अस्पताल संचालन से संबंधित सभी अभिलेख लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया। निर्धारित समय पर अभिलेख नहीं उपलब्ध कराने पर आगे की कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधीक्षक डॉ.सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर एसडीएम के अगुवाई में गठित टीम के द्वारा अवैध अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा मारा गया है।
अस्पताल बंद मिलने पर नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। समय से जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें