फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय रूट पर निकलेगी होली की शोभायात्रा : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। होली के दिन शुक्रवार को थाने के रजिस्टर में दर्ज रूट के अनुसार ही होली की शोभायात्रा निकलेगी। नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। यह बातें एसडीएम राहुल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मंदिर कमेटी व हिंदू समुदाय के मतानुसार होली शुक्रवार को मनाई जाएगी।
नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में होली हंसी खुशी व आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए मनाएं। हुड़दंगियों व सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। होली शुक्रवार होने के कारण दूसरे समुदाय के रोजेदार जुमे की नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए बारह बजे तक ही होली खेलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति दूसरे समुदाय के लोगों के ऊपर रंग न फेंके। तेज आवाज में डीजे न बजाएं। थाने के रजिस्टर में दर्ज रूट के अनुसार ही होली की शोभायात्रा निकलेगी। मंगलवार की रात होली की शोभायात्रा निकालने को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन की अध्यक्षता में श्रीराम जानकी मंदिर में नगरवासियों संग बैठक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें