फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोन पर तलाक के बाद भी नहीं रुकी प्रताड़ना, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। फोन पर तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर चुके युवक कामरान ने अपनी पूर्व पत्नी का उत्पीड़न बंद नहीं किया। ताजा घटना में वह महिला को बाजार में घेरकर पीटने पहुंच गया। शोर मचाने पर लोग जुटे तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपी पूर्व पति और उसके तीन परिजनों के खिलाफ मारपीट, धमकी और उत्पीड़न समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा गांव की रहने वाली पीड़िता वर्तमान में गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ किराए के कमरे में रहती हैं। उनकी शादी वर्ष 2010 में आजमगढ़ जिले के मेहनगर, रासेपुर निवासी कामरान से हुई थी। विवाह के बाद से ही कामरान शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। स्थिति बिगड़ने पर महिला वर्ष 2018 में बेटी के साथ अलग रहने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन कामरान ने फोन पर तीन तलाक कहकर उससे संबंध समाप्त कर लिया। तलाक के बाद भी कामरान का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। दो दिन पहले महिला पास के बाजार में सब्जी खरीदने गई थी। तभी कामरान बाइक से पहुंचा और उसे रास्ते में घेरकर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोग पहुंचे तो कामरान धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। थानाप्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और उत्पीड़न समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें