फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूसरे दिन भी 12 घंटे लेट पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
विज्ञापन
गोरखपुर। ठंड और कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गोरखधाम ट्रेन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 12 घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ ही 12 से ज्यादा ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा की देरी से पहुंची। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रतिदिन सुबह लगभग 9:55 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस मंगलवार को लगातार दूसरे दिन लगभग 12 घंटे की देरी से रात 10 बजे पहुंची। इससे पहले सोमवार को गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय से 12 घंटे 50 मिनट की देरी से रात 10:55 बजे पहुंची थी। इसी के साथ मंगलवार को दिल्ली से गोरखपुर के रास्ते ललितग्राम जाने वाली 15566 वैशाली एक्सप्रेस लगभग 10 घंटे की देरी से पहुंची। 02564 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 13 घंटे से ज्यादा देरी से, 75118 बरौनी-नई दिल्ली चार घंटे की देरी से, 09452 गांधीधाम स्पेशल 12 घंटे 25 मिनट की देरी से, 55039 नरकटियागंज-बढ़नी नौ घंटे 55 मिनट की देरी से, 15280 पुरबिया एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस लगभग छह घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें