फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garlic Price: शौकीनों के पसीने छुड़ना रहा लहसुन थोड़ा नरम पड़ा, कीमत 200 के नीचे

Mon, 12 Feb 2024 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

लहसुन के थोक व्यापारी मुन्ना ने बताया कि मंडी में मध्य प्रदेश में असमय बारिश के कारण लहसुन के दाम बढ़े थे, लेकिन अब नई फसल की आवक शुरू हो गई है। शनिवार को मध्य प्रदेश से लहसुन की चार गाड़ियां मंडी में आई। इससे लहसुन के दाम में 180 से 230 रुपये किलो के बीच बिका।
विज्ञापन
मंडी में पहुंची लहसुन की नई फसल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नॉनवेज के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। मंडी में लहसुन की नई फसल की आवक शुरू होने से इसके दाम में 60 से 80 रुपये किलो की गिरावट आ गई है। यानि थोक मंडी में लहसुन 260 से 320 रुपये किलो तक बिक रहा लहसुन 180 से 230 रुपये तक बिकने लगा। इसका असर खुदरा बाजारों में कुछ दिनों में दिखने लगेगा। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


दरअसल, बिना मौसम बारिश के कारण लहसुन की फसल खराब हो गई थी। ऐसे में जब लगन का सीजन शुरू हुआ तो लहसुन की मांग अचानक से बढ़ गई। सबसे अधिक उत्पादन वाले राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लहसुन महंगा हो गया है। मांग की तुलना में आवक नहीं होने से लहसुन के दाम स्थानीय मंडी में आसमान पर पहुंच गए थे।

खुदरा में तो लहसुन ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत 400 से 500 रुपये किलो के बीच पहुंच गई थी।

एक सप्ताह में आधे हो जाएंगे दाम
लहसुन के थोक व्यापारी मुन्ना ने बताया कि मंडी में मध्य प्रदेश में असमय बारिश के कारण लहसुन के दाम बढ़े थे, लेकिन अब नई फसल की आवक शुरू हो गई है। शनिवार को मध्य प्रदेश से लहसुन की चार गाड़ियां मंडी में आई। इससे लहसुन के दाम में 180 से 230 रुपये किलो के बीच बिका।
विज्ञापन


बताया कि अब लहसुन के दाम में गिरावट जारी रहेगी। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में लहसुन की कीमत 100 रुपये किलो के आसपास आ जाएगी। इससे करीब आठ महीने बाद लोगों को 100 रुपये किलो से कम दाम पर लहसुन मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें