फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन खरीदकर बनवाया मकान..अब जालसाज ने बेच दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के जमीन बेचने के बाद पति ने उसी जमीन पर फर्जी दस्तावेज से चढ़वाया नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के चिलबिलवा में एक महिला ने अपना मकान बनवा लिया। बगल की दो जमीनों पर भी मकान बन गया। अब जमीन की असल मालिक के चले जाने के बाद उसके पति ने कूटरचित दस्तावेज पर खतौनी में अपना नाम चढ़वा कर अन्य लोगों को जमीन का बैनामा कर दिया है। कुछ लोग जमीन और मकान को अपना बताते हुए खाली करने को कहने लगे, तब महिलाओं को ठगी की जानकारी हुई।
एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा थाने में महराजगंज के श्यामदेउरवा के गोधवल निवासी अकबाल उर्फ इकबाल, जाहिद अली, कासिम अली और कृष्णा नगर निवासी रविंद्र प्रसाद पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के श्यामदेऊवा थाना क्षेत्र के गोधवल गांव निवासी भावना पत्नी मुनीब वर्मा ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि इकबाल की पत्नी से भावना, लक्ष्मीना और हाजरा खातून ने वर्ष 2000 में ही जमीन का बैनामा करा लिया। तीनों लोगों ने अपना-अपना मकान बनवा लिया है। इकबाल की पत्नी 2004 में गांव छोड़कर कहीं चली गई और इसके बाद इकबाल ने अपने साथियों संग मिलकर जालसाजी शुरू कर दी।
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेची गई जमीन को अपने नाम करवा कर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया। बाद में अलग-अलग तीन लोगों को बेच दिया। इतने दिन से रहने के बाद अचानक कुछ दिन पहले रविंद्र, जाहिर जमीन को अपना बताते हुए खाली करने को कहने लगे। इसके बाद जालसाजी की जानकारी हुई। तीनों महिलाओं ने संयुक्त प्रार्थनापत्र दिया। अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की दी है।
............
जमीन के नाम पर साढ़े सात लाख की जालसाजी
पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा निवासी सुनील सिंह ने जमीन के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया। गीडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनील सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि एक व्यक्ति से जमीन विक्रय के संबंध में सौदा हुआ था।
विज्ञापन

सौदा तय होने के बाद चेक के माध्यम से 19 नवंबर 2020 को दो लाख रुपये, 18 जनवरी 2021 को चेक के माध्यम से 50 हजार और 22 दिसंबर 2021 को पांच लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किया। रुपये देने के बाद जब जमीन बैनामा करने का दबाव बनाया गया तो हीलाहवाली करता रहा। कुछ दिन के बाद जानकारी मिली की जिस जमीन का सौदा हुआ था उसे दूसरे के नाम से बैनामा कर दिया गया। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें