फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के फुटब्रिज की अब मरम्मत नहीं, यात्रियों को होगी परेशानी- जानिए क्या है वजह

Sun, 31 Mar 2024 10:35 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अमृत भारत योजना के तहत गोरखपुर रेलवे स्टेशन को 500 करोड़ रुपये की लागत से सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाना है। इसके तहत मेन गेट की एंट्री से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर नौ तक की डिजाइन चेंज होना है। निर्माण कार्य से जुड़े अफसरों के अनुसार दो साल में इसके वर्तमान स्वरूप को पूरी तरह से बदलने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन का महीनो से बंद फुट ओवर ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रेलवे स्टेशन के बंद पड़े फुटब्रिज की अब मरम्मत नहीं होगी। इसी जगह स्टेशन के नए भवन की डिजाइन के अनुसार रूफ प्लाजा प्रस्तावित है। इसलिए अब इसकी मरम्मत के बजाय नए निर्माण तक यात्रियों को मुश्किल झेलने को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है। पहले लाउंड्री का नया निर्माण होगा, उसके बाद रूफ प्लाजा बनाया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत गोरखपुर रेलवे स्टेशन को 500 करोड़ रुपये की लागत से सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाना है। इसके तहत मेन गेट की एंट्री से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर नौ तक की डिजाइन चेंज होना है।

निर्माण कार्य से जुड़े अफसरों के अनुसार दो साल में इसके वर्तमान स्वरूप को पूरी तरह से बदलने का लक्ष्य है। डिजाइन के अनुसार, वर्तमान टिकट काउंटर समेत अफसरों और कर्मचारियों के कमरे और आगे बढ़ाए जाएंगे, ताकि प्लेटफार्मों की संख्या को आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


पहले इसका निर्माण मुख्य गेट की तरफ से किए जाने की योजना थी, लेकिन बाद में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए निर्माण कार्य नौ नंबर प्लेटफार्म की तरफ से शुरू करने की बात कही गई।
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन का संभावित मॉडल। - फोटो : अमर उजाला

फुटब्रिज की मरम्मत में आएगा खर्चा
जानकारों का कहना है कि बीते साल अक्तूबर में खराब हुए फुटब्रिज की मरम्मत के लिए अभियंताओं से आगणना मांगा गया था। अभियंताओं का का कहना था कि पुल जर्जर है और इसकी मरम्मत में काफी खर्च आएगा। जिस जगह फुटब्रिज है, वहां बाद में रूफ प्लाजा बनाया जाना है।

इसके अलावा नए फुटब्रिज वर्तमान से तीन गुना अधिक चौड़े होंगे। ऐसी परिस्थिति में लाखों रुपये खर्च करने का लंबे समय तक कोई फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए मरम्मत के बजाय रूफ प्लाजा का ही काम पहले शुरू कराया जाए, जिससे कि बाद में यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म तक आने जाने का विकल्प मिल सके।

ट्रेन कोच रेस्टोरेंट का भी शुरू हुआ काम
गेट नंबर चार के पास लग रहे ट्रेन कोच रेस्टोरेंट का भी काम फिर से शुरू हो गया है। इसका टेंडर पाने वाली कंपनी ने कोच के चारों तरफ सफाई कराकर पार्क विकसित कराने का कार्य शुरू कराया है। जब तक स्टेशन का पुननिर्माण कार्य चलेगा, तब तक इसका एक गेट मेन रोड की तरफ भी खुलेगा, जिससे कि यात्रियों के अलावा अन्य लोग भी सड़क की तरफ से भी कोच रेस्टोरेंट में जा सकें।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें