फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज चंद्रग्रहण, बिना उपकरण खुली आंखों से भी देख सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- साल का होगा पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, अंतिम समय में दिखेगा नजारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इस वर्ष का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण मंगलवार को लगेगा। भारत में यह आंशिक रूप से ही लगेगा। इसे अंतिम चरण में बिना किसी उपकरण के खुली आंखों से भी देखा जा सकेगा। खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह विशेष होगा।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर में तीन बजे शुरू होगा और शाम को लगभग सात बजे से पहले ही समाप्त हो जाएगा। इसे शाम को सूर्यास्त के बाद लगभग 6:33 बजे से आकाश में पूर्वी हिस्से में देखा जा सकेगा। शाम 6:47 बजे यह ग्रहण पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पूर्ण रूप में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि इस चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण या दूरबीन आदि की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे साधारण आंखों से भी देख सकते हैं। ''''ब्लड मून'''' का प्रभाव भी साधारण आंखों से ही दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष कम से कम दो और अधिकतम पांच चंद्र ग्रहण होते हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर आंशिक चंद्र ग्रहण होते हैं। एक ही स्थान से पूर्ण चंद्र ग्रहण का दिखना एक दुर्लभ घटना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें