फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा के पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी की एक और प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला पर सोमवार को एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये प्राथमिकी हरपुर बुदहट के ग्राम बुदहट निवासी लक्ष्मी नारायण दुबे की तहरीर पर दर्ज की गई है। बीजेपी विधायक पर अबतक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

लक्ष्मीनारायण दुबे ने बताया कि वर्ष 2010 में टाइम सिटी मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां बनाकर प्लॉट/भू-खंड बिक्री और फिक्स्ड, रिकरिंग व डेली डिपॉजिट योजनाओं में निवेश कराया गया। इन कंपनियों का मुख्यालय जानकीपुरम, लखनऊ में तथा शाखा कार्यालय थाना कैंट क्षेत्र के छात्रसंघ चौराहा, कबाड़ी मार्केट में संचालित बताया गया है।
लखनऊ के रविंद्रपल्ली, इंद्रानगर निवासी बीजेपी के पूर्व विधायक चेयरमैन चंद्र प्रकाश शुक्ला और अन्य निदेशकों दीपचंद्र शुक्ला, गुलाबचंद्र मौर्या, तृप्ति तिवारी, अरविंद कुमार पांडेय, गुलाम मुर्तजा, संतोष कुमार अग्रहरि, गौरव कन्नौजिया, जितेंद्र कुमार तिवारी, निदेश लहुरी, विनय, सत्यवती, मिथिलेश, रमेंद्र चंद्र यादव, बृजेश शुक्ला व अन्य सहयोगियों ने आरबीआई लाइसेंस और जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेशकों को झांसे में लिया। निवेश की गई रकम को छह वर्ष में दोगुना करने या दोगुनी राशि के बराबर पूर्ण विकसित भू-खंड की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने और उनके परिचितों ने कुल लगभग 28 लाख रुपये निवेश किए, जिसमें उनकी पत्नी की 6 लाख, 39 हजार, 500 रुपये शामिल है। अवधि पूरी होने के बाद जब धनराशि या प्लॉट की मांग की गई तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि निवेशकों की जमा पूंजी से आरोपियों ने अपने परिजनों के नाम फर्जी बाउचर बनाकर करोड़ों रुपये नकद और बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए।
साथ ही उपभोक्ताओं को भूखंड न देकर वही जमीन बाहरी लोगों को बेच दी गई। यहीं नहीं राशि और प्लॉट की मांग करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। एसएसपी से शिकायत के बाद भी कोर्ट कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों पर शहर के तीन थाना क्षेत्रों में पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें