फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कृष्ण प्रिया दरबार की सखियों ने खेली कान्हा संग फूलों की होली

Sun, 01 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीनगर स्थित आवास पर मनाया गया महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कृष्ण प्रिया दरबार की सखियों ने शनिवार को होली उत्सव का आयोजन किया। अलीनगर स्थित सुमिता अग्रवाल के आवास पर आयोजित उत्सव में सखियों ने कान्हा संग फूलों की होली खेली। कृष्ण राधा संग सभी देवी देवताओं के भजन गाकर सब भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

संस्थापिका व अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने बताया कि हमारा यह दरबार ठाकुर जी का दरबार है। इसमें हर महीने संस्था की एक सखी की ओर से भजन संध्या का आयोजन होता है। उस महीने पड़ने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सखियां भजन गाती हैं एवं उत्सव मनाती है। उपाध्यक्ष पूजा गोयल ने बताया कि उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष मीतू अग्रवाल, रमा, अनिका, योग माया, सुमन, दीपाली, किरण, सीमा, समिता प्रीति, स्वेता, निशा, निशि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें