फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रकौली गांव में डीह बाबा की मूर्ति खंडित, दो आरोपी दबोचे गए

Sun, 01 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तालाब किनारे स्थित धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन


- मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर नई मूर्ति स्थापित कराई

गोला। क्षेत्र के रकौली गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने डीह बाबा की मूर्ति खंडित कर दी। शनिवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब तालाब किनारे स्थापित मूर्ति खंडित देखी तो गांव में अन्य लोगों को बताया इससे आक्रोश फैल गया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को दबोच लिया और नई मूर्ति स्थापित कराकर मामला शांत कराया।
रकौली गांव में तालाब के किनारे दुर्गा माता मंदिर के पास डीह बाबा का स्थान है। शनिवार की सुबह करीब सात बजे टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने डीह बाबा की मूर्ति खंडित देखकर ग्राम प्रधान जोखू निषाद को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर सीओ गोला दरवेश कुमार और थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि चंदौली गांव का आनंद कुमार मूर्ति खंडित होने से पहले मंदिर परिसर के आसपास देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने नेवादा गांव निवासी राजकुमार के साथ मिलकर मूर्ति खंडित करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि शाम के समय कुछ अराजक तत्व मंदिर परिसर के आसपास जुटते हैं और आपत्ति करने पर उलझ जाते हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि मूर्ति खंडित करने के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए नई मूर्ति स्थापित करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें