फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका की सगाई के दिन प्रेमी का फंदे से लटका मिला शव, तीन वर्षों से था संबंध- जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Jun 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला सुमित निषाद (22) शहर के एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता था। मां मेडिकल कॉलेज में आया के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की सुबह युवक की मां, पिता और छोटा भाई धान की रोपाई करने खेत गए थे।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही उसकी प्रेमिका की सगाई थी। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। युवक का शव घर की छत पर बने कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला सुमित निषाद (22) शहर के एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता था। मां मेडिकल कॉलेज में आया के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की सुबह युवक की मां, पिता और छोटा भाई धान की रोपाई करने खेत गए थे।

विज्ञापन

परिजन ने उसे घर पर रहने को कहा था और फोन करने पर ठेला लेकर आने की बात कही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजन ने कई बार उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन उसने नहीं उठाया। इसके बाद छोटा भाई अमित उसे खोजते हुए घर पहुंचा। छत पर बने कमरे में पहुंचा तो उसने सुमित को साड़ी के फंदे के सहारे छत की कुंडी से लटका देखा।

यह देखकर वह चीखते हुए शोर मचाने लगा, जिस पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार सुमित का पिछले तीन वर्षों से एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती का विवाह कहीं और तय हो गया था और मंगलवार को उसकी सगाई होने की चर्चा थी। इसी बात से वह काफी परेशान चल रहा था। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें