फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
नर्सिंग होम पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नर्सिंग होम पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

चिकित्सक पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप
बस्ती। मालवीय रोड स्थित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार शाम एंबुलेंस में शव लेकर आए लोगों ने हंगामा किया। सात बजे शुरू हुआ हंगामा पौन घंटे तक चला। इसी बीच कोतवाल शहर की सभी चौकी प्रभारियों के साथ कौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा।
संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के कमता मान सिंह गांव निवासी रणजीत की पत्नी शशिकला को गुर्दे में पथरी थी। परिजनों का कहना है कि शशिकला को मालवीय रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सक ने ऑपरेशन से गुर्दे की पथरी निकाली। ऑपरेशन के बाद शशिकला की तबीयत में सुधार होता न देख चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला की वहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव गांव ले जाने की बजाए नर्सिंग होम पहुंच गए। चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष को समझा बुझाकर शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी करते हुए घर भेज दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें