फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सीएम के ओएसडी मोती लाल की मौत

विज्ञापन
खजौला पुलिस चौकी क्षेत्र में सीएम योगी के ओएसडी की दुर्घटना स्त कार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सड़क हादसे में सीएम के ओएसडी मोतीलाल की मौत
विज्ञापन

पत्नी गंभीर घायल, हाईवे पर अचानक नीलगाय आने से हुआ हादसा
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात बस्ती में हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह (65) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी बीना सिंह (60) और गोरखपुर के चौरीचौरा निवासी चालक संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी के पास हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हाईवे पर अचानक नीलगाय आने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना पाकर खजौला चौकी की पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक संतोष की हालत में सुधार होने लगा, लेकिन ओएसडी मोतीलाल सिंह और उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मोतीलाल सिंह की मौत हो गई। मुंडरेवा के प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि हादसे की सूचना परिवार वालों दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें