फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई फ्री वाई-फाई की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित निशुल्क वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ हो गया है। इस सुविधा का वर्चुअल उद्घाटन राजकोट एयरपोर्ट से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारपु ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर देशभर के कई हवाई अड्डों पर ''उड़ान यात्री कैफे'', ''डिजी यात्रा'', निशुल्क वाई-फाई, ''अवसर आउटलेट'', ''बाल क्रीड़ा क्षेत्र'' और भोजन केंद्र जैसीं विभिन्न यात्री सुविधाओं एवं अवसंरचना विकास परियोजनाओं का भी एक साथ वर्चुअल लोकार्पण किया गया। गोरखपुर हवाई अड्डे पर शुरू की गई यह नई वाई-फाई सेवा यात्रियों को तेज और सुलभ इंटरनेट सुविधा प्रदान करेगी। इससे यात्री अपने यात्रा समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे, जैसे ऑनलाइन कार्य करना, टिकट संबंधी जानकारी प्राप्त करना या मनोरंजन का लाभ उठाना। सांसद रविकिशन ने इस सुविधा के लिए यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें