फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदर्शनी में दिखा रेलवे स्टेशन के 140 सालों की ऐतिहासिक यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्टेशन महोत्सव के अंतर्गत प्लेटफार्म दो पर लगी हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर स्थित एसी लाउंज के समीप बृहस्पतिवार को ‘स्टेशन महोत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में गोरखपुर जं. की 140 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा और विकास को हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया।
विज्ञापन

‘हेरिटेज फोटो प्रदर्शनी’ का उद्घाटन सेवानिवृत्त रेलकर्मी गणेश चंद्र मिश्रा द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में स्टेशन निदेशक जेपी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो 140 वर्षों से यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। कहा कि आज के ‘स्टेशन महोत्सव’ कार्यक्रम ने गोरखपुर जं. के गौरवशाली अतीत को न केवल जीवंत किया, बल्कि इसके भविष्य के भव्य स्वरूप की झलक भी प्रस्तुत की है। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ महेश गुप्ता द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) विक्रम कुमार ने की। इस अवसर पर आशुतोष गुप्ता, अजितेंद्र त्रिपाठी, दीपक कुमार, बलराम, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें