फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़ जेवर और नकदी चुराए

Sun, 05 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द चौराहे से करीब 200 मीटर दक्षिण लक्ष्मणपुर रोड स्थित एक ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का मामसा सामने आया है। चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या 16 निवासी मनोज कुमार वर्मा की डुमरी खुर्द-शत्रुध्नपुर रोड पर सोने-चांदी की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा मिला और अंदर रखा करीब 15 ग्राम पुराना सोना, चांदी के जेवर तथा नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा कुंदन सिंह और प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जबकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें