फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Pollution: गोरखपुर की हवा में जहर हुआ आधा, टहलने लायक अब भी नहीं

Fri, 17 Nov 2023 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

तीन दिन से बिगड़ी गोरखपुर शहर की हवा बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत देने वाली रही। दरअसल, पैड़लेगंज-नौसड़ सिक्सलेन पर बुधवार की देर रात ही ओवरब्रिज के लिए बनाए जा रहे पिलर के दौरान उखड़ी सड़क की मरम्मत की गई। तारकोल की सड़क एक लेयर में बिछाने से अब धूल नहीं उड़ रही है।
विज्ञापन
मेडिकल रोड पर पानी का छिड़काव करते नगर निगम के कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के दिवाली में पटाखाें के बारूद से प्रदूषित हुई शहर की हवा अब धीरे-धीरे सुधरने लगी है। निर्माण वाले कार्य स्थलों पर पानी के लगातार छिड़काव से धूल का गुबार थम गया है। लिहाजा शहर की हवा में भी सुधार हुआ है। बृहस्पतिवार को शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 121 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले ही बुधवार को एक्यूआई 180 पर था।

विज्ञापन


दिवाली में पटाखों के बारूद से शहर की हवा काफी प्रदूषित हो गई थी। दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को शहर का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। बुधवार को भी शहर में प्रदूषण का स्तर खराब रहा। इसकी अपेक्षा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे एक्यूआई 131 व शाम सात बजे एक्यूआई 121 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

तीन दिन से बिगड़ी शहर की हवा बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत देने वाली रही। दरअसल, पैड़लेगंज-नौसड़ सिक्सलेन पर बुधवार की देर रात ही ओवरब्रिज के लिए बनाए जा रहे पिलर के दौरान उखड़ी सड़क की मरम्मत की गई। तारकोल की सड़क एक लेयर में बिछाने से अब धूल नहीं उड़ रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अमरमणि दो दिसंबर को पेश नहीं हुआ तो कुर्क होगी संपत्ति, बस्ती अपहरण केस में कोर्ट का रुख सख्त

बृहस्पतिवार को दोपहिया वाहन चालकों को भी बहुत दिक्कतें नहीं हुई। दृश्यता भी बढ़ गई है। इससे आसपास के घरों के लोगों को बहुत सुकून मिला है। हार्डवेयर के दुकानदार सुशील गुप्ता ने बताया कि धूल से हम लोग बहुत परेशान थे। मास्क लगाना पड़ रहा था। लेकिन, सड़क की मरम्मत होने और पानी के छिड़काव से बहुत राहत मिली है।

मनबढ़ों ने पराली में आग लगाई, ट्राॅली-ट्रैक्टर जली

सहजनवां क्षेत्र के पट्टी धर्मदास गांव में पराली में मनबढ़ों ने आग लगा दी। आग से पास में खड़ी ट्राॅली-ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गई। बृहस्पतिवार को प्रधान ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पट्टी धर्मदास के प्रधान महेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के तहत प्रधानमंत्री वेस्ट मैनेजमेंट पराली प्रबंधन के तहत अपनी संस्था ब्रह्म कृषि बॉयो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड भेलऊर की ओर से 40 टन पराली जमा कराई थी। बुधवार रात मनबढ़ों ने पराली में आग लगा दी। इससे पराली व ट्रैक्टर-ट्राॅली जलकर नष्ट हो गई। सहजनवां के थानेदार इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: प्रेमिका ने चाकू दिखाकर प्रेमी से की मनमानी: लड़के के घर मचा बवाल, थाने जाकर युवती ने की ऐसी जिद, सब रह गए दंग
विज्ञापन

धुंध की आगोश में सुबह, दिन में साफ रहा आसमान

मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह धुंध के आगोश में रही। इससे सुबह टहलने वालों को दिक्कतें हुईं। हालांकि, सुबह 9 बजे तक आसमान साफ होने से सूरज की चटक किरणों का अहसास होने लगा। परिणामस्वरूप दिन में पिछले चार दिनों की अपेक्षा अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दोगुना का अंतर देखने को मिल रहा है। इसके चलते जहां दिन में मौसम शुष्क रह रहा है, वहीं रात में ठंड का अहसास होने लग जा रहा है। दिन में मौसम शुष्क देख कर लापरवाही बरतने वाले बीमार भी पड़ रहे हैं। सूरज की किरणों के कमजोर पड़ते ही ठंड का अहसास होने लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: शादी तय होने से नाराज था प्रेमी, युवती पर फेंका एसिड; मेडिकल कॉलेज रेफर

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें