फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में आग देखकर चालक ने रोकी मौर्य एक्सप्रेस

Mon, 19 Jun 2023 02:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी चौरीचौरा।

सार

सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में आग लगी थी। चालक ने समझदारी दिखाते हुए एहतियात के तौर पर ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से कोई भी घटना नहीं घटी। आग बुझने के कुछ देर बाद ट्रेन रवाना की गई। एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों को स्टेशन पर रोक दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौर्य एक्सप्रेस के चालक ने रविवार को शाम चार बजे सरदारनगर-कुसम्ही रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में आग लगी देखकर ट्रेन को रोक दिया। चालक की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन लगभग एक घंटे तक रुकी रही। उधर, एहतियात के तौर पर वैशाली सुपरफास्ट चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर 40 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हटिया से गोरखपुर आ रही मौर्य एक्सप्रेस के चालक ने सरदारनगर-कुसम्ही रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में आग लगी देखी तो तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। चालक ने इसकी सूचना सरदारनगर स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग ने विकराल रूप ले लिया था।

इसे भी पढ़ें: चार दिन में 137 की मौत से हड़कंप, श्मशान घाट दाह-संस्कार के लिए नहीं मिल रही जगह
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया तब जाकर मौर्य एक्सप्रेस रवाना हुई। सरदारनगर-कुसम्ही रेलवे स्टेशन के बीच आग की सूचना पर सरदारनगर रेलवे स्टेशन के आउटर पर बरौनी से नई दिल्ली जा रही क्लोन एक्सप्रेस व चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में आग लगी थी। चालक ने समझदारी दिखाते हुए एहतियात के तौर पर ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से कोई भी घटना नहीं घटी। आग बुझने के कुछ देर बाद ट्रेन रवाना की गई। एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों को स्टेशन पर रोक दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें