फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम ग्रीड की गोलघर और आसपास की सड़कों की फिर से होगी प्रक्रिया

Sun, 03 May 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर लेने वाले अंबरीश कुमार श्रीवास्तव के निधन के बाद लिया गया निर्णय
विज्ञापन




गोरखपुर। सीएम ग्रीड की गोलघर और आसपास की सड़कों की फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्य का टेंडर लेने वाले अंबरीश कुमार श्रीवास्तव के निधन के बाद यह निर्णय लिया गया है। 41.33 करोड़ रुपये की लागत से 4462 मीटर लंबी स्मार्ट सड़कों का निर्माण किया जा रहा था।

कचहरी चौराहा से काली मंदिर तक 842 मीटर लंबाई में 07.70 करोड़ रुपये, शिवाय होटल से गणेश चौराहा होते हुए अग्रसेन तिराहा, विजय चौक तक 1250 मीटर लंबाई में 12.36 करोड़ रुपये और शास्त्री चौक से छात्रसंघ, आंबेडकर चौक से डाकघर तिराहा और हरिओम नगर से टाउनहाल तक 2370 मीटर लंबाई में 21.27 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा। ठेकेदार फर्म को सड़कों का निर्माण करने के साथ उनका पांच साल तक रखरखाव भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत गोलघर और आसपास की सड़कों के स्मार्ट बनाने के लिए दूसरी फर्म के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही ठेकेदार फर्म का चयन कर काम को तेजी से शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें