फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन उतराता मिला

Mon, 17 Jun 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर बाजार गांव के समीप शनिवार को शाम करीब 4 बजे राप्ती नदी में नहाते समय किशोर डूब गया था। रविवार की सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव उतराता मिला। सूचना पर खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के अहिरौली इलाके के भगवानपुर खुर्द निवासी संजय पटेल का 15 वर्षीय बेटा धनंजय शनिवार को शाम करीब 4 बजे अपने साथियों के साथ राप्ती नदी में नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों के अनुसार डूब रहे लड़के को देखकर उसके साथी भागने लगे। ग्रामीणों ने तीन साथियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
पुलिस ने पकड़े गये लड़कों से पूछताछ किया तो सामने आया कि तीन बाइक पर 10 लड़के अहीरौली थाना से खोराबार के मिर्जापुर बाजार गांव के समीप राप्ती नदी में नहाने आये थे। ग्रामीणों के अनुसार मिर्जापुर या आस-पास के गांवों में लड़कों की कोई रिश्तेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें