फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डंपरों की रफ्तार से बढ़ता खतरा, पुलिस ने 14 डंपर किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्राें में लोग अनियंत्रित डंपर से परेशान
विज्ञापन


गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अनियंत्रित डंपर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने 14 डंपर सीज किए हैं।
उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड मिट्टी से लदे डंपर को पकड़कर सीज कर दिया। थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी के अनुसार, डंपर तेज गति से जा रहा था, जिससे हादसे की आशंका थी। इसी को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वहीं, जगदीशपुर और आसपास के इलाकों कोनी, सिहोरिया और कुसम्ही बाजार में अवैध खनन में लगे डंपरों से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात चलने वाले ये डंपर तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए इन्हीं डंपरों से मिट्टी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी लोगों की चिंता बढ़ा रही है।
खजनी थाना क्षेत्र में भी हालात चिंताजनक हैं। यहां अनियंत्रित डंपरों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बीते दिनों चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 62 वाहनों का चालान किया गया और एक डंपर को सीज किया गया। बिना कागजात, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार जैसे मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले कुछ महीनों में करीब 10 लोगों की मौत ने स्थिति की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।
खोराबार क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन डंपरों को सीज किया। इनमें किसी वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी, तो कुछ चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

गुलरिहा क्षेत्र में भी शुक्रवार की मध्यरात्रि गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार डंपर पकड़ा गया, जिसके पास वैध कागजात नहीं थे। पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया। इधर, भटहट-बांसस्थान फोरलेन पर सड़क निर्माण के चलते तेज रफ्तार डंपरों का दबाव बढ़ गया है। बड़हरिया और परसौना जैसे गांवों के पास स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना खतरे का सामना करना पड़ता है। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा अब सबसे बड़ी चिंता बन गई है।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि अनियंत्रित डंपरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें