फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीआरकेएस में महामंत्री पद को लेकर विवाद गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) में महामंत्री पद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस पद को लेकर महामंत्री विनोद कुमार राय के अलावा प्रवक्ता रहे अरविंद सिंह ने दावा ठोका है। दोनों नेताओं की ओर से महामंत्री लिखकर ही पत्राचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को महामंत्री विनोद कुमार राय ने उप श्रम आयुक्त/उप रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन्स, गोरखपुर क्षेत्र को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। इसके बाद उप श्रम आयुक्त शक्तिसेन मौर्य ने इस मामले में यूनियन के अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा को नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया है। संघ में लंबे समय से कर्मचारी नेताओं में विवाद चल रहा है और संगठन में दो फाड़ हो गया है। दोनों ही गुट एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें