फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रों में आलोक और छात्राओं में सुरभि चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह ‘आयास-26’ का शनिवार को समापन हो गया। छात्र वर्ग में बीटेक सिविल, तृतीय वर्ष के आलोक दुबे व छात्राओं में बीटेक आईटी प्रथम वर्ष की सुरभि चैंपियन बनीं। इलेक्ट्रॉनिक्स की टीम 220 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। इलेक्ट्रिकल (210 अंक) दूसरे व सिविल (175 अंक) तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


चार गुणा 400 मीटर रिले रेस बालक वर्ग में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग प्रथम, इलेक्ट्रिकल द्वितीय व केमिकल व बीफार्म संयुक्त तृतीय रहे। बालिका वर्ग में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम, विद्युत इंजीनियरिंग द्वितीय व कंप्यूटर साइंस तृतीय रहा। चार गुणा 100 मीटर रिले बालक में सिविल प्रथम, इलेक्ट्रॉनिक द्वितीय व मैकेनिकल तृतीय रहा।
800 मीटर रेस में अमून कन्नौजिया प्रथम, लक्की कुमार द्वितीय व सुनील कुमार तृतीय रहे। इसी तरह लंबी कूद में दीपक वर्मा, सुनील सोनकर व अमन वर्मा, ऊंची कूद में तरुण सिंह, हर्ष विशेन व आशुतोष पांडेय, 100 मीटर बालिका में सुरभि सिंह, स्मृता गोंड व प्रिया वर्मा, बालक वर्ग में अनिकेत कुमार, अपंग वालिंग व आलोक दुबे, 200 मीटर में दीपक, अपंग व दीपक पाल, 200 मी. बालिका में सुरभि, स्मिता गोंड व निशु यादव, स्केटिंग में आशुतोष पांडेय, प्रांजल चंद्रा व अनिमेश यादव, स्केटिंग बालिका में अनन्या प्रसाद, तृष्णा व सिंजन, 400 मीटर बालिका में निशु यादव, अलका पटेल व अन्या यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
विज्ञापन

रस्साकसी बालिका में इलेक्ट्रिकल, मैनेजमेंट-एमएससी की संयुक्त टीम व इलेक्ट्रॉनिक्स, बालक वर्ग में इलेक्ट्रिकल, केमिकल-फार्मेसी की संयुक्त टीम और बीबीए-एमबीए की संयुक्त टीम क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रो. वीके गिरी, प्रो. बीके पांडेय, प्रो. जीउत सिंह, प्रो. जय प्रकाश, प्रो. संजय मिश्र, प्रो. विनोद मिश्र, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. राजन मिश्र, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।


रस्साकसी में शिक्षकों की टीम विजेता
रस्साकसी में शिक्षकों की टीम ने कर्मचारियों की टीम को पराजित किया। वॉलीबॉल थ्रो महिला शिक्षक में डॉ. शिवानी सिंह, डॉ. कल्पना सिंह व डॉ. सोनिया भट्ट, 100 मीटर दौड़ शिक्षक में डॉ. सत्य प्रकाश यादव, डॉ. सचिन श्रीवास्तव व डॉ. दीपक प्रसाद, 400 मीटर वॉक शिक्षक (45 वर्ष से ऊपर) में डॉ. सत्य प्रकाश यादव, डॉ. वीके शर्मा व डॉ. अमलेश यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें