फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कांग्रेस नेता ने बिना नोटिस भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर जयराम प्रसाद ने सिक्स लेन फ्लाईओवर निर्माण में बिना नोटिस भूमि अधिग्रहण किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जयराम प्रसाद ने स्पष्ट किया कि वे सरकार के किसी भी विकास कार्य के विरोधी नहीं हैं। उनका कहना है कि सभी विकास परियोजनाएं कानून और नियमों के अनुरूप, पूर्ण पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य आगे बढ़ाने से पहले प्रभावित परिवारों को उचित और न्यायसंगत मुआवजा दिया जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें