फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महावीर छपरा चौराहे पर अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
- ड्राइवर को झपकी आने से टूटी रेलिंग और स्ट्रीट लाइट का खंभा, चालक समेत तीनों लोग सुरक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महावीर छपरा। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर महावीर छपरा चौराहे के पास शुक्रवार की आधी रात बड़ा हादसा होने से बच गया। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस लेन में जाकर पलट गया। हादसे में चालक समेत ट्रेलर में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के अरवल जिले से मोरंग-बालू लादकर एक ट्रेलर गोंडा की ओर जा रहा था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे जैसे ही ट्रेलर बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा चौराहे पर पहुंचा, चालक सरोज यादव को झपकी आ गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी करीब 40 फीट रेलिंग को तोड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के एक खंभे को क्षतिग्रस्त कर सर्विस लेन में जाकर पलट गया। हादसे में चालक सरोज यादव और उसके साथ बैठे दो अन्य युवकों को हल्की चोटें आईं लेकिन सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना थाना बेलीपार के ठीक सामने होने के कारण पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और केबिन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेलर तेज रफ्तार में था और पलटने के दौरान तेज धमाके की आवाज हुई, जिससे सड़क किनारे बसे लोगों के घर हिलने लगे। घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के समय या शीतलहर के दौरान हुआ होता तो जनहानि भी हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें