फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन सौ से अधिक आवेदकों की शिकायत किया गया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं से संबंधित समस्याओं के सरल, त्वरित व प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को मेडिकल रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय में जन शिकायत निवारण मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जन शिकायत निवारण मेले में करीब तीन सौ से अधिक पासपोर्ट आवेदकों की शिकायतों का समाधान किया गया। देवरिया के मानस अली ने बताया कि चार महीने से उनका पासपोर्ट पेंडिंग में दिखा रहा था। देवरिया पासपोर्ट कार्यालय पर कई बार जाने के बाद समस्या का हल नहीं हुआ। यहां सारे दस्तावेज का वेरिफिकेशन कराया और समस्या का निवारण हो गया। पडरौना से आए गोसलीन अंसारी ने बताया कि पासपोर्ट के लिए तीन महीने ऑनलाइन कराया था लेकिन अभी तक इंक्वायरी के लिए कोई सूचना नहीं आई थी। यहां कर्मचारी नेशनिवार को बताया कि एक सप्ताह तक पुलिस इंक्वायरी आ जाएगी। वहीं पासपोर्ट कार्यालय के एपीओ जगलाल ने बताया कि जन शिकायत निवारण मेले तीन सौ से अधिक आवेदकों की समस्याओं का समाधान किया गया है। जन शिकायत निवारण मेला का आयोजन अगले वर्ष 2026 में फरवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, अक्तूबर और दिसंबर माह के आखिरी शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें