फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जलभराव वाले इलाकों में टीमें लगाकर पानी निकासी के बाद गंदगी भी साफ कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर ने डीएम के साथ शहर के जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

एचएन सिंह से गोरखनाथ थाना तक बन रही सड़क पर कई जगहों दिखे गड्ढों को भरने का दिया निर्देश

गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने डीएम दीपक मीणा के साथ शहर के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और जिन स्थानों पर जलभराव है वहां पंपसेट लगाकर निकासी और गंदगी साफ कराने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने एचएन सिंह से गोरखनाथ थाना तक बन रही सड़क पर कई जगहों दिखे गड्ढों को तत्काल भरने और पानी निकासी का स्थायी समाधान कराने को कहा। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर रविवार को धर्मशाला, असुरन चौक स्थित राप्ती कांप्लेक्स, बशारतपुर, विजय चौराहा, सिविल लाइंस, विरासत गलियारा रोड, घोष कंपनी चौराहा से सीएम कार्यालय तक निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि शहर में जहां भी जलभराव है तत्काल टीमें लगाकर पंपसेट के माध्यम से पानी की निकासी कराएं। उन्होंने कहा कि आगामी बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए निचले हिस्सों में होने वाले जलभराव को रोकने की अभी से तैयारी कर लें। ताकि पानी न लगने पाए और लोगों को दिक्कतें न हों। अधिकारी नियमित निगरानी करें और जहां भी लापरवाही मिले वहां जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए वीसी अभिनव गोपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें