फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो फीडरों में फॉल्ट से 1300 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलंदपुर फीडर के एक हजार और बेतियाहाता के 300 घरों में घंटों बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन

-बारिश के बीच भूमिगत केबल और एलटी लाइन में फॉल्ट से बढ़ी परेशानी
-वैकल्पिक व्यवस्था और मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल



गोरखपुर। बारिश के बीच विद्युत नेटवर्क में आए फॉल्ट से रविवार को शहर के दो इलाकों में करीब 1300 घरों की बिजली घंटों गुल रही। तारामंडल उपकेंद्र के बिलंदपुर फीडर से जुड़े करीब एक हजार घरों में चार घंटे और बेतियाहाता क्षेत्र के करीब 300 घरों में करीब 13 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को उमस और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र तारामंडल के बिलंदपुर फीडर की 11 केवी भूमिगत केबल में रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट हुआ। बारिश की वजह से मरम्मत कार्य तत्काल शुरू नहीं हो सका। दोपहर करीब दो बजे बारिश थमने के बाद केबल ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। बिजली कर्मियों ने वैकल्पिक फीडर से शाम करीब चार बजे बिजली बहाल की। टाउनहॉल खंड के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त होने से समस्या उत्पन्न हुई थी। वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार देर रात रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े बेतियाहाता के कसया रोड स्थित 1000 केवीए ट्रांसफार्मर से निकलने वाली भूमिगत एलटी लाइन में बारिश के कारण फॉल्ट आ गया। इससे करीब 300 घरों की बिजली पूरी रात बाधित रही। रविवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन एक घंटे बाद फिर फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब दो बजे मरम्मत पूरी होने के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन



एलटी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली के खंभों में करंट उतरने लगा था। सुरक्षा के मद्देनजर रात करीब दो बजे आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सुबह मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे बिजली बहाल कर दी गई।
- विनोद यादव, सहायक अभियंता, विद्युत उपखंड, रुस्तमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें