फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल थाना, संग्रहालय और स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 700 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें रामगढ़ताल थाना, नगर निगम के पुराने भवन में बना संग्रहालय, स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल समेत कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
विज्ञापन

इसके पहले सीएम रविवार की सुबह एनेक्सी भवन में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर संवाद करेंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज से सीएम नगर निगम की 474 करोड़ की लागत की 174 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सीएम तीन सौ लोगों की क्षमता के बाढ़ शरणालय, परिक्षेत्रीय साइबर थाना के प्रशासनिक भवन, विष्णु मंदिर में हुए पर्यटन विकास कार्य, स्पोर्ट्स कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ मैदान के पवेलियन फेज दो, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। वहीं, सैनिक स्कूल में फुटबाॅल और एथलेटिक्स के लिए स्टेडियम, कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए आवासीय भवन, राजकीय पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास शामिल है।
नगर निगम की ओर से शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में मल्टीपरपज हॉल व मिनी ऑडिटोरियम, हरिसेवकपुर नंबर दो में साहित्य पार्क, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास साइंस म्यूजियम, गुलरिहा में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं एंटरटेनमेंट जोन, शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण एवं विस्तार, राप्तीनगर व कोइलहवा मोड़ पर रैन बसेरे का निर्माण, विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था शामिल है। वहीं, महादेव झारखंडी और स्पोर्ट्स कॉलेज व झुंगिया पोखरा का सुंदरीकरण कार्य, अन्य जलाशयों के विकास कार्य, विभिन्न वार्डों में पार्क निर्माण, टाउन हॉल रेस्टोरेशन परियोजना, नगर निगम के पुराने भवन स्थित संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें