फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम बोले-बचपन में हमारे लिए अखबार पढ़ना अनिवार्य था, आप भी जरूर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को किताबें और समाचार पत्र पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एआई हमारे कई काम आसान बना सकता है लेकिन सही सवाल करना और सोचने-समझने की क्षमता अच्छी किताबों से ही विकसित होती हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बच्चे को नियमित रूप से पुस्तकें और समाचार पत्र पढ़ने चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके बचपन में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य माना जाता था। इससे न केवल सामान्य ज्ञान बढ़ता था, बल्कि भाषा की शुद्धि, वर्तनी और व्याकरण में भी सुधार होता था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी स्कूलों में समाचार पत्र पढ़ने को प्रोत्साहित किया है। अखबार समाज, देश और दुनिया की जानकारी देने के साथ-साथ विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति और समझ को भी मजबूत बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि वे तकनीक का उपयोग जरूर करें लेकिन पुस्तकों और समाचार पत्रों से अपना जुड़ाव बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें