फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपनी खूबसूरती से आप को लुभाएंगी शहर की दीवारें

Sat, 30 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर की दीवारें अब अपनी खूबसूरती से आप को लुभाएंगी। दीवारों पर सजावटी पेंटिंग कराने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत फाइन आर्ट के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी। नवरात्र के पहले शहर की दीवारों पर विभिन्न तरह के चित्र नजर आएंगे। इसके अलावा सभी पर्यटन स्थलों, मंदिरों और प्रमुख स्थानों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुंदरीकरण और विकासपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा ने जीडीए और नगर निगम के अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों को भी गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूरा कराया जाए।



कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं की थीम पर शहर की दीवारों, खासकर सड़कों के किनारे वाल पेंटिंग कराएं। स्वच्छ, सुंदर और उत्कृष्ट शहर बनाने के लिए सभी महत्वपूर्ण सड़कों के किनारे दीवारों पर पेंटिंग कराने के लिए फाइन आर्ट के विद्यार्थियों की मदद ली जाए। इनमें पंडित गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कराई जाएं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जो समूह उत्कृष्ट प्रदर्शन करे उसे पुरस्कृत भी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के लिए सड़कों का चयन कर उसकी रूपरेखा तैयार की जाए। बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश, सीईओ गीडा अनुज मलिक, जीडीए उपाध्यक्ष आनंदवर्धन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जलनिगम समय से कराए गड्ढों की मरम्मत

कमिश्नर ने जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन सड़कों को पाइपलाइन व सीवरेज के लिए खोदा जाए, उनका काम तय समय सीमा में पूरा करते हुए गड्ढों की मरम्मत कराई जाए। कामों को अधूरा छोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में गड्ढों की मरम्मत में लापरवाही की शिकायत पर कमिश्नर ने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन


0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें