फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री ने की रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की प्रार्थना

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की प्रार्थना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल की प्रार्थना की।
मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को बिल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद रुद्राभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य पुरोहितों ने यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीएम योगी ने रोपी हरिशंकरी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गोसेवा केंद्र में हरिशंकरी (बरगद, पीपल, पाकड़) पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह, सचिव आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक भीम सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें