फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वावलंबन व स्वाभिमान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है सरकार की योजनाएं : सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम योगी ने गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में किया रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का सम्मान
विज्ञापन

- 40 दिव्यांगजनों में वितरित किया मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तीन वर्ष पूरा होने पर सोमवार को गोरखपुर क्लब में स्वनिधि महोत्सव व योजना के प्रति जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का सम्मान व 40 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल का वितरण किया। सीएम ने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और नौनिहालों का अन्नप्राशन भी कराया।
सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व चाबी दी और मंच से ही उनसे बातचीत करके जानकारी ली। सीएम ने लाभार्थियों से पूछा कि इसके बदले में कोई आप से अनुचित लाभ तो नहीं ले रहा है। इस दौरान उन्होंने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। इससे लोगों के ठहाके छूट गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की जनहितकारी योजनाओं की सराहना की। बताया कि हर योजना समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के स्वावलंबन व स्वाभिमान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। गरीबों का बैंक खाता खुलने से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। साथ ही बताया कि यूपी में कुल 54 लाख और नगरीय क्षेत्र में 17.60 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिए गए हैं। गोरखपुर नगरीय क्षेत्र में 36 हजार से अधिक पीएम आवास योजना व 24 हजार से अधिक लोगों को पीएम स्वनिधि का लाभ प्राप्त हो चुका है। पीएम स्वनिधि योजना के लाभ सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि डिजिटल पेमेंट का अभ्यास कर लें तो लोन ब्याज मुक्त हो जाएगा। इस पर इनसेंटिव भी मिलेगा। सीएम ने विश्वास दिलाया कि नगर निगम, पालिकाएं व पंचायतें आपके हितों के लिए कार्य करेंगी। सीएम ने पटरी व्यवसाइयों के पुनर्वास व व्यवसाय की स्वतंत्रता को लेकर अधिकारियों को काम करने को कहा। लाभार्थियों को ऋण देने और खाली जगहों पर कुछ छोटी व पक्की दुकान बनाकर 50 हजार से अधिक का व्यवसाय करने वालों को व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने व्यवसाय स्थल पर साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था करने की अपील दुकानदारों से की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, फतेह बहादुर सिंह, प्रदीप शुक्ल, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महंत रविंद्र दास, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


0000

सीएम ने लाभार्थियों को दिया चेक और चाबी

सीएम ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत पटरी व्यवसायी विक्की कुमार, आमना खातून, सैयद मोहसिन रजा, सबा फात्मा, सुग्रीव कुमार, संतोष गुप्ता को ऋण का चेक प्रदान किया। डिजिटल ट्रांजेक्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हरिकेश शर्मा व पराग गुप्ता को सम्मानित किया। पीएम आवास (शहरी) के तहत शीला रानी पांडेय व ममता को चाबी प्रदान की। राप्ती नदी के नाम पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं की उत्पादों की बिक्री को बढ़ाने के लिए लोगो का अनावरण भी किया। इस मौके पर सीएम ने सहजनवां में फल की दुकान लगाने वाले लाभार्थी रामानंद गुप्ता, सहजनवा में अंडा का ठेला लगाने वाले देवराज, संग्रामपुर उनवल में पकौड़ी व समोसा विक्रेता हेमंत कुमार, पिपराइच के शिव नारायण गुप्ता व नगर क्षेत्र के सब्जी विक्रेता शनि से बात की।



0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें