एनईआर में चार जोड़ी ट्रेनों का बदला प्रारंभिक स्टेशन, 21 ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नए साल में चार जोड़ी ट्रेनों का प्रारंभिक स्टेशन बदलने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 17 ट्रेनों का स्टॉपेज भी बढ़ा दिया है। 15705/15706 कटिहार-दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का 01 जनवरी, 2026 से बढ़नी स्टेशन पर स्टॉपेज शुरू किया जाएगा।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15103/15104 गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस का चौरीचौरा, 19165/19166 अहमदाबाद-दरभंगा का सरायमीर, 12537/12538 (परिवर्तित गाड़ी संख्या 14111/14112) मुजफ्फरपुर-प्रयागराज का कप्तानगंज, 13509/13510 आसनसोल-गोंडा का मुहम्मदाबाद, 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस का खोरासन रोड एवं सरायमीर में स्टापेज होगा। वहीं 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस का सिसवा बाजार, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का दुरौंधा, 12211/12212 मुजफ्फरपुर-आंनद विहार टर्मिनल का बस्ती, 15204/15203 लखनऊ जं.-बरौनी का मैरवा, 15909/15910 डिब्रुगढ़-लालगढ़ का मैरवा, 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर का गाजीपुर सिटी, 04651/04652 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी का बकुल्हा, सहतवार, बलिया, फेफना स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है।
-
इन ट्रेनों का बदलेगा प्रारंभिक स्टेशन
12533/12534 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और 15054/15053 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस का प्रारंभिक स्टेशन 26 जनवरी से बदलने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें लखनऊ के स्थान पर गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जाएंगी। इसके अलावा 22467/22468 वाराणसी जं.-गांधीनगर 04 और 05 मार्च से वाराणसी के स्थान पर बनारस से चलाई जाएगी। ट्रेन का नंबर भी 22585/22586 हो जाएगा। 14224/14223 वाराणसी जं.-राजगीर एक्सप्रेस का 08/09 मार्च, 2026 से टर्मिनल परिवर्तन कर वाराणसी जं. के स्थान पर बनारस किया जाएगा। यह गाड़ी परिवर्तित गाड़ी संख्या 15138/15137 से चलाई जाएगी।