फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीनी
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के झरना टोला गायत्री नगर कालोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक महिला के गले से चेन खींच ली। घटना बृहस्पतिवार की शाम की है। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर के कोडइया के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे सुमन जायसवाल के गले से बाइक सवार दो बदमाशो ने सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। सुमन अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। उसका मायका बिहार में है। महिला के भाई, जो रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी हैं, वह गायत्री नगर में मकान बनवाकर परिवार समेत रहते हैं। सुमन बुधवार को दिल्ली से भाई के घर आई थीं। भाई के घर शुक्रवार को एक आयोजन है, जिसकी खरीददारी के लिए पैदल ही गायत्री नगर कालोनी से बाजार जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान मोहनापुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से चेन खींच ली। महिला की सूचना पर पहुंची झरना टोला चौकी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चेन स्नेचरों की पहचान व तलाश में जुटी है। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। चौकी इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों में हो चुकी हैं तीन वारदात
शाहपुर इलाके में पिछले 15 दिनों में इस तरह की तीन वारदातें सामने आ चुकी हैं। कौवा बाग के पास एक महिला और फिर शिक्षिका के साथ इसी तरह की घटना हुई थी। फिर झरना टोला में बृहस्पतिवार को चेन लूट का मामला सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें