गोरखपुर के समाज कल्याण अधिकारी व एडीपीआरओ का तबादला
गोरखपुर। समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्र का तबादला कर निदेशालय समाज कल्याण लखनऊ में किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव समाज कल्याण के. रविंद्र नायक की तरफ से आदेश भी जारी किया जा चुका है। बता दें कि करीब दो महीने पहले ही आईटीआई के प्रबंधकों और उनके बीच विवाद हो गया था और दफ्तर में ही मारपीट हो गई थी। वहीं अपर जिला पंचायत राज अधिकारी (एडीपीआरओ) राजेश कुमार सिंह को उनके निजी अनुरोध पर पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने सोनभद्र में तबादला कर दिया है। ब्यूरो