फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी फर्म के जरिये करोड़ों का कारोबार दिखाने के आरोप में व्यापारी पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने फर्जी कारोबार के जरिये सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले व्यापारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रानीबाग सेक्टर-2 में पंजीकृत मेसर्स मीरा इंफ्राटेक नामक फर्म के खिलाफ जांच चल रही थी।
विज्ञापन

21 फरवरी 2026 को उपायुक्त एसआईबी आशुतोष पाठक के नेतृत्व में टीम ने फर्म के पंजीकृत पते ‘कमलावती निकेतन’ पर छापा मारा था। टीम ने देखा कि वहां कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं चल रही थी और फर्म पूरी तरह अस्तित्वहीन पाई गई। गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा भरते हुए यह निष्कर्ष निकाला गया कि फर्म केवल कागजों में मौजूद थी। जांच में यह भी सामने आया कि फर्म स्वामी रवींद्र कुमार त्रिपाठी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में फर्जी कारोबार दिखाकर लगभग 53.06 लाख रुपये के राजस्व का गबन किया।
राज्य कर विभाग ने सभी साक्ष्यों के साथ पुलिस को तहरीर सौंप दी। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने फर्म स्वामी रवींद्र कुमार त्रिपाठी और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। एसआईबी अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य कर चोरी और फर्जी फर्मों पर अंकुश लगाना है, ताकि व्यवसायिक अनुशासन कायम रहे और सरकार के राजस्व को सुरक्षा मिले। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें