फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

Sun, 24 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। क्षेत्र के शत्रुध्नपुर गांव में शनिवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब लंबे समय से प्रेम संबंध में जुड़े एक युवक और युवती ने पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में शादी रचा ली। दोनों के अलग-अलग जाति के होने के कारण उनके परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे, जिससे मामला तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव के युवक और युवती पड़ोसी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे विवाह करना चाहते थे लेकिन परिजन इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में पुलिस ने दोनों परिवारों और गांव के संभ्रांत लोगों को बुलाकर घंटों तक समझाने-बुझाने और पंचायत का प्रयास किया।
इस दौरान युवक और युवती ने स्पष्ट रूप से अपने बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। पुलिस ने भी कानून व्यवस्था को देखते हुए दोनों के बयान दर्ज किए। काफी समझाने के बाद दोनों परिवार अंततः शादी के लिए सहमत हो गए। इसके बाद गांव के ही एक मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी संपन्न कराई गई। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस शादी के दौरान गांव के लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। दिनभर गांव में इस प्रेम विवाह की चर्चा होती रही और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें