फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : युवक को मारपीट कर उठा ले गए कार सवार, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

Thu, 21 Apr 2022 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, खोराबार (गोरखपुर)

सार

घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को हासिल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूछताछ और सीसी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से लिया गया फोटो... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार इलाके के रानीडीहा के पास से बुधवार शाम कार सवार एक युवक को मारपीट कर उठा ले गए। पिता की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की तो बदमाश उसे थोड़ी देर में ही वनस्पति के पास छोड़कर फरार हो गए।  घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को हासिल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूछताछ और सीसी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रजही गांव निवासी अमर पासवान (25) बुधवार को लापता हो गया था। पिता ने पुलिस को बताया कि अमर खोराबार में स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर गया था। लौटते समय रानीडीहा के पास वह मछली खरीद रहा था। इसी दौरान चारपहिया से आए 5-6 युवकों ने असलहे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। यह सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई। 

मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच युवक के नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि वह वनस्पति के पास मौजूद है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। दरअसल, 14 अप्रैल को रजही गांव में कपिल पासवान के घर पर मारपीट हुई थी। आरोप फायरिंग का भी था। 
विज्ञापन


लेकिन, पुलिस ने इस मारपीट बताते हुए केस दर्ज किया था, जिसमें अमर पासवान आरोपित था। पुलिस को आशंका है कि इसी आपसी रंजिश में घटना हुई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि युवक को खोज लिया गया है। आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें